Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Asian Games 2026 : सेमीफाइनल में भारत की श्रीलंका से भिड़ंत, बारिश बिगाड़ेगी खेल तो ICC रैंकिंग से होगा फैसला

जापान के आइची-नागोया में लगातार बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए, जिसके बाद ICC रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Asian Games 2026 : सेमीफाइनल में भारत की श्रीलंका से भिड़ंत, बारिश बिगाड़ेगी खेल तो ICC रैंकिंग से होगा फैसला
X

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। जापान के आइची-नागोया में लगातार बारिश और खराब आउटफील्ड के कारण सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए, जिसके बाद ICC रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब क्रिकेट फैंस की नजरें भारत के सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा।

1 अक्टूबर को होगा भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

बारिश ने फिर बिगाड़ा खेल तो रैंकिंग से होगा फैसला

एशियन गेम्स में अब तक बारिश कई मुकाबलों में बाधा बन चुकी है। ऐसे में सेमीफाइनल मैचों पर भी मौसम का असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अगर बारिश के कारण सेमीफाइनल मुकाबला भी रद्द होता है, तो ऐसी स्थिति में बेहतर रैंकिंग वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी। यानी टीमों की मौजूदा ICC टी20 रैंकिंग के आधार पर फैसला किया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान फाइनल की बन सकती है संभावना

अगर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला सेमीफाइनल बारिश की वजह से रद्द होता है तो बेहतर रैंकिंग के कारण भारत को फाइनल में प्रवेश मिल सकता है। इसी तरह पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले में भी बारिश बाधा बनती है तो पाकिस्तान को रैंकिंग का फायदा मिल सकता है। ऐसी स्थिति में एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले की संभावना बन सकती है।

क्वार्टर फाइनल में बारिश बनी थी बड़ी बाधा

इससे पहले पुरुष क्रिकेट के चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश की वजह से नहीं हो सके थे। मैदान खेलने लायक नहीं होने के कारण मैच रद्द किए गए और फिर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनलिस्ट टीमों का चयन किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire