Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Aryavir Sehwag: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली U-19 टीम के बने कप्तान, स्क्वॉड घोषित

वीणू मांकड़ ट्रॉफी के लिए DDCA ने किया टीम का ऐलान, 8 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में होगी शुरुआत

Aryavir Sehwag: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली U-19 टीम के बने कप्तान, स्क्वॉड घोषित
X

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को घरेलू क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने आगामी वीणू मांकड़ ट्रॉफी के लिए आर्यवीर को दिल्ली की पुरुष अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। जूनियर पुरुष चयन समिति की बैठक के बाद टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।

8 अक्टूबर से टूर्नामेंट में उतरेगी दिल्ली की टीम

वीणू मांकड़ ट्रॉफी के मुकाबले 8 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। दिल्ली की युवा टीम आर्यवीर सहवाग की कप्तानी में टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेगी। वहीं अर्नव बुग्गा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद आर्यवीर के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की नजरें भी रहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ दिखा चुके हैं दम

18 वर्षीय आर्यवीर हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बने थे। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने इंटरनेशनल यूथ क्रिकेट में डेब्यू किया। सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 28 रन बनाए, जबकि दूसरे मैच में 47 रन की पारी खेली। तीसरे मुकाबले में भी आर्यवीर ने 34 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया।

दिल्ली प्रीमियर लीग का भी है अनुभव

आर्यवीर को सीनियर स्तर के टी20 क्रिकेट का अनुभव भी मिल चुका है। इस साल उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लॉयंस का प्रतिनिधित्व किया था। टूर्नामेंट में उन्होंने दो मुकाबले खेले और 24 रन बनाए। सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने का अनुभव अब उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी में भी मदद कर सकता है।

दिल्ली U-19 टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

आर्यवीर सहवाग (कप्तान), तन्मय चौधरी, अर्नव बुग्गा (उपकप्तान), धन्य नकड़ा, उदय चावला, गर्व कुमार, अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर), तरुण सिंह (विकेटकीपर), आर्यन शर्मा, ओजसदीप सिंह, किरीट कौशिक, वरुण वंजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युम्न सानन, पार्थ राज, शांतनु यादव।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire