Top
Begin typing your search above and press enter to search.

BCCI से इस्तीफा देंगे अजीत अगरकर! जल्द होगा नए चीफ सिलेक्टर का ऐलान, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी का नाम सबसे आगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के चयन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के पद से हटने की चर्चाओं के बीच बोर्ड ने नए चीफ सिलेक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

BCCI से इस्तीफा देंगे अजीत अगरकर! जल्द होगा नए चीफ सिलेक्टर का ऐलान, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी का नाम सबसे आगे
X

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के चयन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के पद से हटने की चर्चाओं के बीच बोर्ड ने नए चीफ सिलेक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर का कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है और आने वाले समय में इस पद पर नई नियुक्ति को लेकर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में BCCI की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अगरकर के कार्यकाल को लेकर चल रही थी चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने को लेकर BCCI के सामने अपनी बात रखी थी। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ने की इच्छा जताई है।

अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमिटी ने भारतीय टीम के कई अहम फैसलों में भूमिका निभाई है। आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम चयन को लेकर हुई बैठक उनकी आखिरी सिलेक्शन मीटिंग बताई जा रही है।

पार्थिव पटेल का नाम संभावित उम्मीदवारों में शामिल

नए चीफ सिलेक्टर के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल का नाम चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

पार्थिव पटेल भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट- टेस्ट, वनडे और टी20 में खेल चुके हैं। उनके पास घरेलू क्रिकेट और क्रिकेट विश्लेषण का भी अनुभव है, जिसके चलते उनका नाम संभावित उम्मीदवारों में सामने आया है।

जूनियर सिलेक्शन कमिटी में भी हो सकता है बदलाव

BCCI केवल सीनियर टीम सिलेक्शन कमिटी ही नहीं, बल्कि जूनियर सिलेक्शन कमिटी में भी नई नियुक्तियों की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा भारतीय टीम के अस्थायी फील्डिंग कोच सुभादीप घोष के प्रदर्शन की समीक्षा किए जाने की भी बात सामने आ रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire