Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

PBKS vs KKR IPL 2025: पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज, जानें कौन मारेगा बाजी, पिच किसका देगी साथ, मैच से जुड़ी हर जानकारी बस एक क्लिक में...

Vpb
PBKS vs KKR IPL 2025: पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज, जानें कौन मारेगा बाजी, पिच किसका देगी साथ, मैच से जुड़ी हर जानकारी बस एक क्लिक में...
X

PBKS vs KKR IPL 2025: नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 31वां मैच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे मैदान पर उतरेंगी। पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। मौजूदा सीजन में यह दोनों टीमें पहली बार भिड़ेगी।


PBKS vs KKR IPL 2025: मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट:

महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। अब तक इस मैदान पर 7 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 4 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की, जबकि 3 बार चेज करने वाली टीम विजयी रही। इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 219 रन और न्यूनतम स्कोर 142 रन रहा है। सभी मैचों का औसत स्कोर लगभग 180 रन है।

पिच पर सूखे हिस्से गेंदबाजों को मदद देते हैं, खासकर अच्छी लेंथ की गेंदबाजी करने वालों को। बल्लेबाजों के लिए ओवरपिच गेंदें ड्राइव के लिए अनुकूल हैं, जबकि शॉर्ट गेंदें अच्छी उछाल देती हैं। ऐसे में स्मार्ट रणनीति और समझदारी से खेलना जीत की कुंजी होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।


PBKS vs KKR IPL 2025: मौसम रिपोर्ट: गर्मी और ओस का असर

मुल्लांपुर में मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम को तापमान 30 डिग्री से शुरू होकर धीरे-धीरे 20 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन रात में ओस पड़ने की संभावना है, जो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है।


PBKS vs
KKR IPL 2025: लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

PBKS और KKR के बीच इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।


PBKS vs KKR IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से KKR ने 21 बार जीत दर्ज की, जबकि PBKS ने 12 बार बाजी मारी। आंकड़ों के हिसाब से KKR का पलड़ा भारी नजर आता है। अब मुल्लांपुर में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा।



PBKS vs KKR IPL 2025: कहां देखें लाइव प्रसारण?

इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।




PBKS vs KKR IPL 2025: संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।


कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire