Top
Begin typing your search above and press enter to search.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
X
CG Accident : बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसदा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


CG Accident : बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया और चक्का जाम हटाने की कोशिश की। पुलिस की टीम फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire