Top
Begin typing your search above and press enter to search.

खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
X

जशपुर : नए साल की पार्टी से लौट रहे चार युवकों की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। खड़ी ट्रक में बाइक सवार युवकों ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तपकरा लवाकेरा स्टेट हाईवे के समड़मा गांव में हुआ। हादसा तब हुआ जब चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नए साल की पार्टी मना कर लौट रहे थे।

बाइक सवार युवक अचानक खड़ी ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तपकरा पुलिस जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलने के बाद तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। नए साल के जश्न के बाद हुई इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। तपकरा पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire