Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
बीजेपी कार्यालय में हुई भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा अर्चना, वीडी बोले -पीएम मोदी ने देश को एक सूत्र में बांधा
भोपाल। देशभर में धनतेरस का त्योहार धूमधाम और परंपरागत तरीके के साथ मनाया जा रहा है। लोग शुभ मुहूर्त में घरों से बाहर निकाल कर नए समान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। उसी बीच राजधानी भोपाल के प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी धनतेरस के मौके पर भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूजा अर्चना के बाद सभी देशवासियों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि रन फॉर यूनिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर की गई हैं। 31 अक्टूबर को दीपावली होने के चलते आज आयोजन हुआ हैं। पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम पीएम मोदी ने किया हैं।
इस बीच वीडी शर्मा ने कांग्रेस की कार्यकारिणी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। प्रदेश से लेकर देश तक कांग्रेस के यही हालत है। अजय सिंह,गोविंद सिंह क्या कह रहे हैं सभी एक दूसरे के चट्टे बट्टे हैं। बस एक दूसरे पर आरोप लगाते रहेंगे।हमने अपनी कमजोरी को दूर करने का काम किया हैं। जिन क्षेत्रों में कमजोर थे उनको मजबूत किया,हमें अपने से मतलब है कांग्रेस से मतलब नहीं हैं। वही बजरंग दल के पोस्टर को लेकर कहा कि भारत की एक संस्कृति है,जिन्हें संस्कृति और त्योहार अच्छे नहीं लगते उनके लिए ऐसे पोस्टर लगना चाहिए बाबा साहब की पोती ने जो कहा वह सही कहा हैं। कांग्रेस ने देश को छलने का काम किया हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 5 दिन तक हीटवेव अलर्ट, रात भी गर्म रहने की संभावना
- 2. Breaking News: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती
- 3. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. MP Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, मासूम घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

