Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ब्रेकिंग: आय से अधिक संपत्ति केस में सौम्या चौरसिया को विशेष कोर्ट ने दी जमानत, दो साल से बंद हैं जेल में

Saumya Chaurasia: छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। EOW और ACB के द्वारा 60 दिन के भीतर चालान पेश नहीं किया

ब्रेकिंग: आय से अधिक संपत्ति केस में सौम्या चौरसिया को विशेष कोर्ट ने दी जमानत, दो साल से बंद हैं जेल में
X

रायपुर। Saumya Chaurasia: छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को कोर्ट ने जमानत दे दी है। EOW और ACB के द्वारा 60 दिन के भीतर चालान पेश नहीं किया गया। जिसको आधार बनाते हुए विशेष कोर्ट ने जमानत दे दी। सौम्या चौरसिया पूर्व सीएम भूपेश बघेल की OSD भी रह चुकी हैं। वह दो साल से भी अधिक समय से जेल में बंद हैं।

Saumya Chaurasia: कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से मिली है जमानत

कोयला घोटाले में लंबे समय से जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व OSD सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत दी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में SC ने सौम्या चौरसिया को सर्शत अंतरिम जमानत दी है। हालांकि एसीबी-ईओडब्ल्यू में दर्ज प्रकरणों की वजह से उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

Saumya Chaurasia: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में SC ने सौम्या चौरसिया को सर्शत अंतरिम जमानत दी है। जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कई कड़ी शर्तें लगाई हैं। इनमें प्रमुख शर्तों में सौम्या को छत्तीसगढ़ सरकार बहाल ना करे, सौम्या गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगी। ट्रायल कोर्ट के सामने पेश होती रहेंगी। पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट के पास जमा रहेगा, बिना कोर्ट की अनुमति के देश नहीं छोड़ेंगी।

Saumya Chaurasia: ईडी केस में मिली थी जमानत

जस्टिस सूर्यकांत, और जस्टिस उज्जवल भुईयां की पीठ में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सौम्या के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि, यह जमानत सौम्या को ईडी में दर्ज प्रकरण पर मिली है। एसीबी और ईओडब्ल्यू में दर्ज प्रकरणों पर हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। जिस पर जल्द सुनवाई हो सकती है।

Saumya Chaurasia: दो साल से जेल में बंद है सौम्या चौरसिया

बता दें कि, राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर सौम्या चौरसिया निलंबित IAS समीर बिश्नोई, रानू साहू और दो साल से जेल में हैं। कोयला लेवी के मामले में ईडी ने सबसे पहले आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारे थे। इसी छापे में समीर बिश्नोई, रानू और सौम्या तीनों की संलिप्तता का पता चला था। कड़ी दर कड़ी जांच बढ़ती चली गई और आरोपियों पर ईओडब्ल्यू में भी कोयला और आय से आधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire