Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
स्पा सेंटर छापा मामला: 9 संचालक पर केस दर्ज, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
भोपाल। राजधानी में सैंकड़ों की संख्या में चल रहे स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसमें 4 दिसंबर को लगभग 15 चिन्हित किए गए स्पा सेंटर में छापा मारा गया था। यह छापा भोपाल में चल रहे कई मसाज और स्पा सेंटरों में मारा गया था। इस कार्रवाई के बाद भोपाल पुलिस दो तरह के विवादों में घिर गई है। पहला विवाद थाने से छापे के पूर्व मुखबिरी करने का है। जबकि दूसरा विवाद हिरासत में लेने के बाद पैसा लेने से जुड़ा है। इन दोनों विवादों के चलते छापा मारने के पांच दिन बाद भी आधिकारिक बयान भोपाल पुलिस की तरफ से जारी नहीं किया गया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद महिला समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
इधर, पुलिस मुख्यालय के आदेश पर राजधानी में संचालित सभी स्पा सेंटर, मसाज पार्लर के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया गया है। जिसमें दो दिन पूर्व मिसरोद थाना पुलिस ने आशिमा मॉल में संचालित तीन स्पा सेंटर पर एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद अब एमपी नगर पुलिस ने बुधवार को चार प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें मसाज पार्लर और स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने पर प्रकरण दर्ज किया गया। यह सभी शिवाजी नगर और जोन-1 और जोन-2 में संचालित थे। पुलिस ने आलोक दुबे संतोष कुमार मयंक वर्मा , किरण सिंह और मोहम्मद अख्तर को आरोपी बनाया है। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने भी दो कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
यहां पंचवटी मार्केट में चलने वाले स्पा सेंटर संचालक गजेंद्र और चेतक ब्रिज में स्पा सेंटर चला रहे अशोक कुमार को आरोपी बनाया है। अयोध्या नगर पुलिस ने भी सागर हाईट्स में चल रहे स्पा सेंटर संचालक गोविंद श्रीवास के खिलाफ कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मिसरोद थाना पुलिस ने दो अन्य स्पा सेंटर के संचालकों दुष्यंत तोमर और ललित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह दोनों भी स्पा सेंटर चला तो रहे थे लेकिन कर्मचारियों की जानकारी थाने में नहीं दी थी।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope: शनिवार को इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, पढ़ें दैनिक राशिफल
- 2. Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, रायपुर के सभी मंदिरो के कपाट बंद, जानें दर्शन का समय
- 3. UP Crime : जंगल में मिला BKU नेत्री का जला कंकाल, ब्लैकमेलिंग से परेशान आरोपी ने की हत्या, ऐसे खुला खौफनाक राज
- 4. CG News : अफीम कांड में बड़ा एक्शन, BJP नेता के भाई की अवैध जमीन पर चला बुलडोजर, घर से 7 बोरी डोडा बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

