Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एसपी ने डभरा थाना प्रभारी को किया निलंबित, जानिए क्या है वजह

एसपी ने डभरा थाना प्रभारी को किया निलंबित, जानिए क्या है वजह
X

सक्ती। मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कॉलोनीवासियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने निरीक्षक प्रवीण राजपूत के आचरण को गंभीरता से लिया और उसे निलंबित कर दिया। प्रवीण राजपूत डभरा थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे।

16 जनवरी की सुबह 4 बजे उन्होंने जीएडी कॉलोनी खोंधर (डभरा) में अनुचित आचरण और दुर्व्यवहार किया, जो एक वर्दीधारी अधिकारी के लिए अशोभनीय था। इस कृत्य के बाद, पुलिस अधीक्षक ने 16 जनवरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रवीण राजपूत से संपर्क करने और अपना पक्ष रखने को कहा, लेकिन उन्होंने 16 और 17 जनवरी को कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद, 18 जनवरी को प्रवीण राजपूत को मुख्यमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया था, लेकिन वह ड्यूटी से भी अनुपस्थित रहे। इस उदासीनता और अनुशासनहीनता के चलते एसपी अंकिता शर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire