Create your Account
Sonu Nigam : कन्नड़ भाषा विवाद में सोनू निगम को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर लगी रोक
- Rohit banchhor
- 15 May, 2025
हाईकोर्ट का यह अंतरिम आदेश सोनू निगम के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
Sonu Nigam : बेंगलुरु। बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम को कन्नड़ भाषा के कथित अपमान के मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है, बशर्ते वे मामले की जांच में पूरा सहयोग करें।
Sonu Nigam : यह विवाद 25 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान शुरू हुआ, जब दर्शकों ने कन्नड़ गाने की मांग की। सोनू निगम ने इस मांग पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कथित तौर पर कहा, “कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़… यही कारण है पहलगाम हुआ।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीव्र विवाद खड़ा कर दिया और उनकी व्यापक आलोचना हुई।
Sonu Nigam : विवाद बढ़ने पर कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सोनू निगम पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की। हालांकि, सिंगर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपनी सफाई दी, लेकिन तब तक उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी थी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 351(2), 352(1) और 353 के तहत मामला दर्ज किया।
Sonu Nigam : कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने आश्वासन दिया कि यदि सोनू निगम जांच में सहयोग करते हैं, तो उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। सिंगर ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद्द किया जाए। हाईकोर्ट का यह अंतरिम आदेश सोनू निगम के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
- 4. CG News : करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

