Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बेटा-बहू ने चप्पल से की पिटाई, 67 वर्षीय बुजुर्ग ने 5वीं मंजिल से कूद दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

बेटा-बहू ने चप्पल से की पिटाई, 67 वर्षीय बुजुर्ग ने 5वीं मंजिल से कूद दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
X

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सेक्टर-88 की एसआरएस हिल्स सोसाइटी में रहने वाले 67 वर्षीय कुबेर नाथ शर्मा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच के अनुसार, उनके बेटे और बहू ने किसी बात पर उनसे मारपीट की थी।

बताया जाता है कि दंपति ने चप्पल से उनकी पिटाई की, जिससे आहत होकर शर्मा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था, "मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, किसी ने मुझे धक्का नहीं दिया। बेटा और बहू चप्पल से मारेंगे तो जीने से अच्छा मरना है। यह ऊपर वाले की मर्जी है।" इस नोट के आधार पर भूपानी थाना पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। यह घटना 22 फरवरी को हुई, जब शर्मा की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उस समय उनकी पत्नी गांव गई हुई थीं।


कुबेर नाथ एक निजी कंपनी में फोरमैन के पद से रिटायर हुए थे और पिछले तीन साल से गाजियाबाद में रह रहे बड़े बेटे के पास से छोटे बेटे के घर आए थे। वह बीमार भी रहते थे। बेटे ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर में पिता को खाना खिलाने के लिए ढूंढ रहे थे, तभी नीचे गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। दौड़कर देखा तो पिता साइकिल पर गिरे पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

भूपानी थाने के एसएचओ संग्राम दहिया ने बताया कि सुसाइड नोट को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा ताकि लिखावट की जांच हो सके। प्राथमिक जांच में पिटाई से आत्महत्या की बात सामने आई है। आरोपी बेटा गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर डिजाइनर और बहू शिक्षिका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire