Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सड़क पर बिछे 50 किलो के बारूद के चपेट में आया जवानों का वाहन, धमाके के बाद 10 फीट गहरा हुआ गड्ढा, 40 फीट ऊपर पेड़ पर लटका स्कार्पियो का हिस्सा, देखें वीडियो...

वहीं एक डीआरजी का जवान लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

सड़क पर बिछे 50 किलो के बारूद के चपेट में आया जवानों का वाहन, धमाके के बाद 10 फीट गहरा हुआ गड्ढा, 40 फीट ऊपर पेड़ पर लटका स्कार्पियो का हिस्सा, देखें वीडियो...
X

CG News : बीजापुर। जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में आज सोमवार दोपहर नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मार्ग पर 50 किलो का आईईडी ब्लास्ट कर डीआरजी के जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया, जिससे दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और ड्राइवर शहीद हो गए। विस्फोट इतना भयानक था कि शहीद जवानों के शव कई टुकड़ों में विभक्त हो गए, जबकि जवानों से भरी स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए और वाहन के पार्ट्स करीब 40 फीट ऊपर उछलकर पेड़ पर जा लटके। वहीं एक डीआरजी का जवान लापता है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

CG News : सीएम साय सहित अन्य नेताओं ने की घटना की निंदा-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव सहित अन्य नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन कर पार्टी वापस लौट रही थी। तभी लगभग 2.15 बजे जिला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्र के ग्राम अंबेली के पास माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर डीआरजी जवानों से भरे वाहन को उड़ाया दिया, जिसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire