Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
जवानों को मिली बड़ी सफलता, 11 लाख रुपए के ईनामी 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर...
- Rohit banchhor
- 06 Dec, 2024
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली पुलिस पार्टी पर फायरिंग, लूट, हत्या, आगजनी जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल थे।
CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 11 लाख रुपए के ईनामी 5 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों में 8 लाख रुपए के ईनामी (PGLA) कंपनी के सदस्य, 2 लाख रुपए के ईनामी गंगालूर एरिया कमेटी के सदस्य और 1 लाख का ईनामी जनताना सरकार के अध्यक्ष शामिल हैं।
CG News : आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों ने नक्सलियों की भेदभावपूर्ण नीति और विचारधारा से तंग आकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। साथ ही, उन्हें "नियद नेल्ला नार" योजना से भी प्रेरणा मिली है, जिसने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए प्रोत्साहित किया। वर्ष 2024 में अब तक कुल 189 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, जबकि 473 माओवादियों को विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली पुलिस पार्टी पर फायरिंग, लूट, हत्या, आगजनी जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल थे।
CG News : बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, सीआरपीएफ 202 कमांडेंट अमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुदीप सरकार और अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में इन नक्सलियों ने समर्पण किया। यह घटना सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत मानी जा रही है, जो नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सकारात्मक संकेत है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : यूपी के पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, CM योगी का बड़ा ऐलान
- 2. Vedanta Plant Accident Update: वेदांता प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा 24 तक पहुंचा, 9 घायलों का इलाज जारी
- 3. Friday Horoscope: शुक्रवार का दिन आपके करियर में लाएगा वित्तीय स्थिरता, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
- 4. CG News : EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की अचल संपत्तियों को किया अटैच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

