Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Social Media Restrictions: 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट, यहां की सरकार ला रही नए नियम

Social Media Restrictions

Social Media Restrictions: 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट, यहां की सरकार ला रही नए नियम
X

Social Media Restrictions: नई दिल्ली: वियतनाम सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर नए नियम लागू करने की तैयारी कर रही है। इन नियमों का मकसद बच्चों को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित डिजिटल माहौल देना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए नियम लागू होने के बाद कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर पोस्ट, लाइक या कमेंट नहीं कर सकेंगे।

माता-पिता की अनुमति होगी जरूरी

प्रस्तावित नियमों के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट तभी बनाया जा सकेगा, जब उसमें माता-पिता या कानूनी अभिभावक की जानकारी दी जाएगी। बच्चों के अकाउंट की निगरानी की जिम्मेदारी भी माता-पिता की होगी। उन्हें यह देखना होगा कि बच्चा किस तरह का कंटेंट देख रहा है और सोशल मीडिया पर कितना समय बिता रहा है।

सोशल मीडिया कंपनियों पर भी बढ़ेगी जिम्मेदारी

सरकार सोशल मीडिया कंपनियों के लिए भी नए नियम ला रही है। कंपनियों को उम्र की सही पहचान के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार ही कंटेंट दिखाना होगा। बच्चों के अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने और हिंसा, अश्लीलता, जुआ व अन्य हानिकारक सामग्री को रोकने की जिम्मेदारी भी कंपनियों की होगी।

ऑनलाइन गेमिंग पर भी होगी सख्ती

वियतनाम सरकार ऑनलाइन गेमिंग के लिए भी नए नियम तैयार कर रही है। 16 साल से कम उम्र के बच्चों के गेमिंग अकाउंट भी माता-पिता की जानकारी से ही बनाए जाएंगे। इसके अलावा एक ही कंपनी के गेम्स खेलने के लिए बच्चों की समय सीमा 60 मिनट प्रतिदिन तय करने का प्रस्ताव है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस भी कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर कड़े नियम लागू कर चुके हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire