Social Media in Japan: अब जापान में बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, नया ड्राफ्ट मंत्रालय में पेश, यूथ के लिए लागू होंगे सख्त वेरिफिकेशन नियम
Social Media in Japan: टेक डेस्क: सोशल मीडिया एक ऐसी टेक्नोलॉजी जिससे बच्चों, जवान और बूढ़ों तक इससे प्रभावित है. अब इसकी लत और साइबर बुलिंग के मामलों में दिन ब दिन बढ़ोत्तरी हो रही है. अब इसके लिए जापान बड़ा कदम उठाने जा रहा है. बीते बुधवार को पेश किए गए एक ड्राफ्ट में, सोशल मीडिया यूजर्स की उम्र की पहले से कहीं अधिक सख्ती से जांच की जाएगी, जो अब अनिवार्य किया जा सकता है. ताकि बच्चों को इस डिजिटल खतरे से बचाया जा सके.
क्या पूरी तरह बाद जाएंगे सोशल मीडिया
दूसरे देशों जैसे जापान की सरकार सोशल मीडिया को बैन करने को सही नहीं मानती. मंत्रालय का मानना है कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया बातचीत का जरुरी माध्यम बन चूका है. इस पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाना सही नहीं है. एक्सपर्ट ने हालिया मीटिंग में इस प्रस्तावित नीति को पेश किया. अब 'चिल्ड्रन एंड फैमिलीज एजेंसी' निर्णय लेंगी कि इसे लागू करने के लिए कौन से उपाय अपनाए जाएं और इसके लिए कानूनों में किसी तरह के बदलाव की आवश्यक है. इसकी अंतिम रिपोर्ट गर्मियों तक आने की संभावना है.
प्लेटफॉर्म्स को देनी होगी खतरे की जानकारी
प्रस्तावित नए ड्राफ्ट में साफ़ कहा गया है कि, सभी सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी सर्विस से जुड़े संभावित खतरों और जोखिमों का आकलन कर उसे सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा. उन्हें इसकी भी जानकारी देनी होगी कि युवा यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं. फ़िलहाल करंट टाइम की बात करें तो एक्स (X) और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने के लिए यूजर की उम्र कम से कम 13 साल होनी जरुरी. लेकिन इसमें सबसे बड़ी कमजोरी ये है कि, रजिस्ट्रेशन के समय यूजर्स केवल अपनी उम्र खुद दर्ज करते हैं, जिसकी कोई ठोस जांच नहीं होती. इसी के चलते छोटे बच्चे आसानी से उम्र की बंदिशों को पार कर जाते हैं.
अन्य देशों में क्या हैं नियम?
सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने के लिए सिर्फ जापान ही नहीं, पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया का पहला ऐसा कानून लागू किया था जो 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से पूरी तरह से प्रतिबंधित रखता है. इस फैसले से बच्चों को लत, साइबर बुलिंग और उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव काम होंगे. ऐसा ही नियम इंडोनेशिया ने भी इस साल मार्च में लागू किया था जिसके तहत, 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला सकते. और सोशल मीडिया को पूरी तरह बैन कर दिया है. अब ऐसा करने वाला जापान दुनिया तीसरा देश बन जाएगा.

