Begin typing your search above and press enter to search.
Snake in Janshatabdi Express: जनशताब्दी एक्सप्रेस में नजर आया जहरीला सांप, कोच में मचा हड़कंप

Snake in Janshatabdi Express: भोपाल: भोपाल से जबलपुर जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब लोगों को रेक पर एक जहरीला सांप दिखाई दिया। घटना C-1 कोच की है, जहां सीट के ऊपर लगेज रखने वाली जगह पर सांप लटका हुआ दिखाई दिया। इस सांप को देखकर यात्री चीखने-चिल्लाने लगे और कोच में अफरातफरी मच गया।
Snake in Janshatabdi Express: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी बार है जब ट्रेन में सांप मिलने की घटना सामने आई है।
Snake in Janshatabdi Express: रेलवे के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन को एक निर्धारित स्टेशन पर रोककर सांप को हटाया गया। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


