Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20I में ठोका धांसू शतक, रिकॉर्ड्स की हुई बौछार, तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी

Vpb
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20I में ठोका धांसू शतक, रिकॉर्ड्स की हुई बौछार, तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी
X

Smriti Mandhana: नॉटिंघम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में कमाल कर दिया। 62 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों के साथ 112 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन ठोक दिए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई और उसे 97 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी।

हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में मंधाना ने कप्तानी संभाली। हरमनप्रीत चोट की वजह से नहीं खेलीं, तो मंधाना ने जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दी। मंधाना ने 51 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। ऐसा करने वाली दुनिया की सिर्फ पांचवीं महिला बल्लेबाज हैं।

मंधाना अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गई हैं। वह टी20 में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं, हरमनप्रीत के बाद। मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े, जो उनकी 21वीं 50+ साझेदारी है। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की हिली-मूनी की जोड़ी को भी पछाड़ दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire