Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राजधानी एक्सप्रेस के बोगी से निकलने लगा धुआं, स्टेशन में मची अफरातफरी

राजधानी एक्सप्रेस के बोगी से निकलने लगा धुआं, स्टेशन में मची अफरातफरी
X

किशनगंज: दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12424) के बी-6 कोच से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना शुक्रवार सुबह उस वक्त घटी, जब ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी हुई थी।

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अग्निशमन यंत्र से धुएं पर काबू पाया। शुरूआती जांच से पता चला कि ट्रेन के ब्रेक में खराबी के कारण धुआं निकलने लगा था।

हालांकि, रेलवे की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी समस्या को ठीक किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब ट्रेन सुरक्षित रूप से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। घटना के दौरान बी-6 कोच में करीब 70 यात्री सवार थे, लेकिन सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस समय स्थिति नियंत्रण में है और यात्री सफर में कोई दिक्कत नहीं है। इस घटना के बाद, ट्रेन करीब 40 मिनट तक एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकी रही, जिसमें रेलवे के इंजीनियरों ने पूरी तरह से निरीक्षण किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire