Create your Account
Smartphone Care Tips : बरसात का मौसम हुआ शुरू, गलती से आपका स्मार्टफोन भीग जाए तो ना करें ये गलती, नहीं तो हो जाएगा डब्बा...
- Rohit banchhor
- 04 Jul, 2024
Smartphone Care Tips : डेस्क न्यूज। बरसात को मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अक्सर लापरवाही से स्मार्टफोन बारिश के पानी से भीग जाता है।
Smartphone Care Tips : डेस्क न्यूज। बरसात को मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अक्सर लापरवाही से स्मार्टफोन बारिश के पानी से भीग जाता है। स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस है जिसे लोग हमेशा अपने साथ रखते हैं। अपने ज्यादातर काम लोग मोबाइल फोन की मदद से ही करते हैं। कहीं आने-जाने के दौरान अचानक बारिश हो जाने के कारण स्मार्टफोन में पानी चला जाता है। ऐसे में घबराकर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो फोन को और भी ज्यादा खराब कर सकती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि बारिश में फोन भीगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करनी चाहिए।
Smartphone Care Tips : फोन को ना हिलाए-
जब फोन पानी में भीग जाता है तो उसे बार-बार हिलाने से पानी फोन के अंदरूनी हिस्सों में जा सकता है, जिससे फोन और भी ज्यादा खराब हो सकता है।
फोन को चार्ज पर लगाए-
जब तक फोन पूरी तरह से सूख न जाए, तब तक उसे चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए। इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फोन जल सकता है।
फोन को धूप में ना रखें-
फोन को सीधे धूप में रखने से उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकते हैं। इसलिए बारिश में भीगने के बाद उसे धूप में नहीं रखना चाहिए।
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें-
हेयर ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा फोन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए फोन को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल न करें।
Smartphone Care Tips : पानी घुसने पर अपनाएं ये टिप्स-
फोन को तुरंत बंद करें-
सबसे पहले अपना स्मार्टफोन तुरंत बंद कर दें। इससे पानी को अंदर जाने से रोकने में मदद मिलेगी और शॉर्ट सर्किट होने का खतरा कम होगा।
सिम और मेमोरी कार्ड निकालें-
अगर आपके फोन में सिम और मेमोरी कार्ड है, तो उन्हें तुरंत निकाल लें और फोन को 24-48 घंटे के लिए सूखने दें।
फोन को चावल में रखें-
एक एयरटाइट कंटेनर में चावल भरें और उसमें अपना फोन दबा दें। चावल नमी को सोख लेगा और आपके फोन को सूखने में मदद करेगा।
सर्विस सेंटर-
अगर ये उपाय अपनाने के बाद भी फोन चालू न हो तो उसे सर्विस सेंटर पर दिखाएं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त
- 2. Israel Iran War : इजरायल की बंदर अब्बास पर बड़ी स्ट्राइक, ईरान के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत
- 3. UP News : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, वकील-डॉक्टर-शिक्षक और पत्रकार को भी मिलेगा आवास
- 4. CG News : छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, CISF में बनेंगे DIG, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

