Create your Account
SM Krishna passed Away: पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
SM Krishna passed Away: बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का मंगलवार (10 दिसंबर) को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु के सदाशिवनगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
SM Krishna passed Away: एसएम कृष्णा का जीवन परिचय
एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली गांव में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा मैसूर और बेंगलुरु में प्राप्त की और फुलब्राइट स्कॉलर के रूप में अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय से भी अध्ययन किया। 1962 में, उन्होंने मांड्या विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा। शुरुआत में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
SM Krishna passed Away: CM, डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष भी रहे
एसएम कृष्णा ने कर्नाटक की राजनीति में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी। वे कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, डिप्टी मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री भी रहे। 1999 से 2004 तक उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। एसएम कृष्णा को बेंगलुरु को एक वैश्विक हब के रूप में विकसित करने के उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। केंद्र सरकार में उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 2. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
- 3. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 4. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

