Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

SL vs PAK T20 WC Super 8: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग 11 में दोनों टीमों ने किए बदलाव, कहाँ देखे सकेंगे Live स्ट्रीमिंग

SL vs PAK T20 WC Super 8

Vpb
SL vs PAK T20 WC Super 8: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग 11 में दोनों टीमों ने किए बदलाव, कहाँ देखे सकेंगे Live स्ट्रीमिंग
X

SL vs PAK T20 WC Super 8: मुंबई: ग्रुप 2 के अहम मुकाबले में आज पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने हैं। यह मैच पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है और पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह तय करने वाला साबित हो सकता है। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी चुनी है, जबकि पाकिस्तान बल्लेबाजी करेगा।

SL vs PAK T20 WC Super 8: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। बाबर आजम, सईम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर रखा गया है। दूसरी ओर श्रीलंका ने दो परिवर्तन किए हैं और घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। दासुन शनाका की अगुवाई में टीम अपने स्पिन आक्रमण पर भरोसा कर रही है।

SL vs PAK T20 WC Super 8: पिच और मौसम

पल्लेकेले की सतह स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है, हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है। शुरुआत में सावधानी जरूरी होगी, लेकिन टिकने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट खेल सकते हैं। यहां अब तक 35 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 17 बार जीती है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना नगण्य है और तापमान 19 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

SL vs PAK T20 WC Super 8: हेड-टू-हेड

टी20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमें 24 बार भिड़ चुकी हैं। पाकिस्तान ने 14 और श्रीलंका ने 10 मैच जीते हैं, लेकिन नॉकआउट की दौड़ में दबाव बड़ा कारक रहेगा।

SL vs PAK T20 WC Super 8: प्रसारण

मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर होगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध है। पाकिस्तान जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत करना चाहेगा।

SL vs PAK T20 WC Super 8: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire