Top
Begin typing your search above and press enter to search.

SIR : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 6 दिनों में 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, बांटे गणना प्रपत्र

यह आंकड़ा राज्य के कुल पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 21 प्रतिशत है।

SIR : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 6 दिनों में 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ, बांटे गणना प्रपत्र
X

SIR : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग ने तेजी दिखाई है। महज 6 दिनों में करीब 43 लाख मतदाताओं तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पहुंच चुके हैं और उन्हें गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा राज्य के कुल पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 21 प्रतिशत है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता पंजीकृत हैं। अभियान की शुरुआत 4 नवंबर से की गई थी, जिसके तहत बीएलओ लगातार घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन और अद्यतन कार्य कर रहे हैं।

निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो और गलत या दोहराए गए नामों को हटाया जा सके। राज्यभर में यह अभियान मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और आने वाले चुनावों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire