Create your Account
Singer Tulsi Kumar injured: चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान हादसा: सिंगर तुलसी कुमार घायल, वीडियो हुआ वायरल
Singer Tulsi Kumar injured: चंडीगढ़: चंडीगढ़ में अपने नए संगीत वीडियो की शूटिंग कर रहीं बॉलीवुड की मशहूर सिंगर तुलसी कुमार हादसे का शिकार होते बाल-बाल बची। सेट पर लकड़ी की दीवार जैसी एक बड़ा प्रॉप उनके ऊपर गिर गया, और वह घायल हो गईं। उनके हाथ पर कुछ चोटें भी आई है। इस घटना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Singer Tulsi Kumar injured: वीडियो में तुलसी कुमार को ऑफ-व्हाइट ड्रेस पहने देखा जा सकता हैं जिसमें वे शॉट के लिए तैयार हो रही थीं, तभी अचानक उनके पीछे से लकड़ी की दीवार जैसा बड़ा प्रॉप गिर जाता है। इस हादसे को देखकर सेट पर मौजूद लोग चिल्लाने लगे और सिंगर को बचाने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, प्रॉप गिरने के कारण तुलसी घायल हो गईं। घटना के बाद तुलसी का रोते हुए देखी गई। फैंस की चिंता काफी बढ़ गई हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थनाएं कर रहे हैं। घटना के बाद तुलसी ने भी अपनी तबियत के बारे में फैंस को बताया है।
तुलसी ने दिया हेल्थ अपडेट
Singer Tulsi Kumar injured: तुलसी कुमार ने कहा, "मैं इस समय चंडीगढ़ में अपने गीत 'दिल कुछ होर नहीं मंगदा' की शूटिंग कर रही हूं। मुझे एक छोटी सी दुर्घटना के साथ एक कुछ चुनौती का सामना करना पड़ा, जिससे मेरे हाथ में चोट लग गई। चिंताओं के बावजूद, खासकर क्योंकि यह एक डांस सॉन्ग है,। मैं अपनी प्रोडक्शन टीम से मिले समर्थन के लिए आभारी हूं। भगवान की कृपा से, मेरे हाथ ठीक है और मुझे उम्मीद है कि हम बिना किसी बाधा के शूटिंग पूरी कर लेंगे।"


Related Posts
More News:
- 1. CG News: नकटी में विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं, कांग्रेस ने फैलाया फेक नैरेटिव: अनुराग सिंहदेव, बलौदाबाजार जैसी घटना दोहराने की कोशिश
- 2. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 4. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

