Begin typing your search above and press enter to search.
Singer Rahat Fateh Ali Khan : शो में जाने के दौरान सिंगर राहत फतेह अली खान हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...
Singer Rahat Fateh Ali Khan : पाकिस्तान। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को यूएई में गिरफ्तार किया गया है।

Singer Rahat Fateh Ali Khan : पाकिस्तान। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी उनके पूर्व मैनेजर की शिकायत के बाद हुई है। पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने आरोप लगाया था कि उन्हें अनुचित तरीके से नौकरी से निकाल दिया गया था। राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है।
Singer Rahat Fateh Ali Khan : बता दें कि राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर प्लेन पर चढ़ने से रोका गया, फिर उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्हें बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया था।
Singer Rahat Fateh Ali Khan : सलमान अहमद ने दुबई, बुर्ज समेत कई और शहरों में राहत फतेह अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें अनुचित तरीके से नौकरी से निकाला गया था। राहत फतेह अली खान ने इस पूरे विवाद को कुछ समय पहले पारिवारिक और आपसी मामला बताया था। इस घटना ने राहत फतेह अली खान के प्रशंसकों और संगीत जगत में हड़कंप मचा दिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


