Breaking News
:

Singapore Investment Summit: सिंगापुर में CM योगी की बड़ी सफलता: इन्वेस्ट यूपी व एससीई के बीच एमओयू, जेवर के दो प्रोजेक्ट पर 4458 करोड़ का निवेश

Singapore Investment Summit

Singapore Investment Summit: लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी और सिंगापुर सरकार से जुड़ी संस्था सिंगापुर को ऑपरेशन एंटरप्राइज के बीच एक अहम समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता प्रदेश में संस्थागत क्षमता बढ़ाने, नीतिगत ढांचे को मजबूत करने और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Singapore Investment Summit: सतत विकास और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा

इस एमओयू के तहत दोनों पक्ष तकनीकी सहयोग, विषयगत ज्ञान के आदान-प्रदान और परामर्श सेवाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सतत आर्थिक विकास को गति देंगे। साथ ही औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता, डिजिटल परिवर्तन और आधुनिक अवसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


Singapore Investment Summit: प्रशिक्षण, अध्ययन दौरे और तकनीकी सहयोग

समझौते के अनुसार, अध्ययन यात्राएं, नेतृत्व प्रतिनिधिमंडल, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण योजनाएं संचालित की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर विशिष्ट परियोजनाओं के लिए अलग से विस्तृत समझौते किए जाएंगे, जिनमें कार्यक्षेत्र, समयसीमा और वित्तीय प्रावधान स्पष्ट होंगे। दो माह के भीतर परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा और छह माह में उन्हें अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है।


Singapore Investment Summit: सिंगापुर के अनुभव का मिलेगा लाभ

इस साझेदारी से उत्तर प्रदेश को शहरी नियोजन, औद्योगिक क्लस्टर विकास, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में सिंगापुर के अनुभव का लाभ मिलेगा। इसे प्रदेश की वैश्विक भागीदारी और दीर्घकालिक विकास दृष्टि की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


Singapore Investment Summit: जेवर एयरपोर्ट पर 4458 करोड़ रुपये का निवेश

सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश को एक और बड़ी निवेश सौगात मिली। एविएशन सेवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एआई सैट्स ने गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दो प्रमुख परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 4458 करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय लिया है।


Singapore Investment Summit: जेवर बनेगा उत्तर भारत का कार्गो हब

एमओयू के तहत एयरपोर्ट परिसर में अत्याधुनिक कार्गो कैंपस विकसित किया जाएगा। यह केंद्र उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एयर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख हब बनेगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और कृषि उत्पादों के निर्यात-आयात को विशेष बढ़ावा मिलेगा।


Singapore Investment Summit: विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचेन की स्थापना

दूसरी परियोजना के तहत एयरपोर्ट पर आधुनिक एयर कैटरिंग किचेन स्थापित की जाएगी। यहां तैयार भोजन न केवल जेवर एयरपोर्ट की उड़ानों के लिए, बल्कि उत्तर भारत के अन्य हवाई अड्डों तक भी सप्लाई किया जाएगा। इससे फूड प्रोसेसिंग और सप्लाई चेन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।


Singapore Investment Summit: दौरे का रणनीतिक महत्व

मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौरा वैश्विक निवेश आकर्षित करने की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट के विकसित होने के साथ ये परियोजनाएं प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और एविएशन सेक्टर में नई पहचान देंगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us