Top
Begin typing your search above and press enter to search.

SIMS Bilaspur: सिम्स में फिर महिला जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी, एचओडी पर आरोप, सिटी कोतवाली में FIR

SIMS Bilaspur: बिलासपुर का सिम्स अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर से छेड़खानी को लेकर फिर चर्चा में आया है। सिम्स अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एचओडी द्वारा जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने के मा

SIMS Bilaspur: सिम्स में फिर महिला जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़खानी, एचओडी पर आरोप, सिटी कोतवाली में FIR
X

बिलासपुर। SIMS Bilaspur: बिलासपुर का सिम्स अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर से छेड़खानी को लेकर फिर चर्चा में आया है। सिम्स अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एचओडी द्वारा जूनियर डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने के मामले में सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद सिम्स में हड़कंप मच गया है। मामले का खुलासा होने के बाद सिम्स प्रबंधन ने प्रोफेसर को परीक्षा कार्य से अलग कर दिया था।

SIMS Bilaspur: मेडिसीन विभाग के एचओडी पर महिला जूनियर डॉक्टर ने लगाए आरोप सिम्स के मेडिसीन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज टेम्भूर्णीकर पर विभाग की महिला जूनियर डॉक्टर ने गंभीर आरोप लगाए थे। महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी और पत्र लिखकर डॉक्टर्स फेडरेशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को मामले में संज्ञान लेने की अपील की थी।

SIMS Bilaspur: जांच के बाद होगी कार्रवाई सिटी कोतवाली टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि, जूनियर डॉक्टर ने सिम्स के एचओडी के खिलाफ लंबे समय से ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकते करते हुए छेड़खानी करने की रिपोर्ट लिखाई है। उसकी रिपोर्ट पर डॉ. पंकज टेम्भूर्णीकर के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire