Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एमपी कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, हलचल जारी

एमपी कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, हलचल जारी
X
भोपाल। मप्र कांग्रेस में तीन प्रभारी सचिवों की नियुक्ति के बाद और बड़े बदलाव की संभावना है, क्योंकि संगठन महासचिवों की जिमेदारी भी तय होनी है। इसमें संगठन महासचिव एवं मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह भी प्रभावित होंगे। असम के प्रभारी जितेन्द्र सिंह के पास मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार है। संभावना है कि अतिरिक्त जिमेदारी वापस ले ली जाए।

ऐसे में मध्यप्रदेश को नया प्रभारी मिलना तय है। इसे लेकर मप्र से दिल्ली तक हलचल तेज हुई है। मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का भी गठन होना है। हाईकमान से जल्द हरीझंडी मिलने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की दिल्ली दौड़ भी बढ़ी है।

विधानसभा चुनाव में संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर संगठन में बदलाव करते हुए हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस की कमान जीतू को दी थी। तत्कालीन प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी हआ दिया था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire