Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Shusan Tihar: मोहला में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, सीतागांव में लगाई चौपाल, समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण

Shusan Tihar: मोहला में उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, सीतागांव में लगाई चौपाल, समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण
X

Shusan Tihar: रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 मई को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव पहुंचे। गृहमंत्री विजय शर्मा और जिला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम ने सीतागांव में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर 8 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया और सीधा संवाद किया। इसके बाद मानपुर विकासखंड के सीतापुर में समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरित की।

Shusan Tihar: मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र सीमा से सटे सीतागांव में उतरा, जहां उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। सीएम ने सीतागांव में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास निर्माण, सीतापुर में हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन और अंबागढ़ चौकी में 132 केवी सब स्टेशन स्थापना की घोषणा की।

Shusan Tihar: 5 मई से शुरू ‘सुशासन तिहार’ के तहत मुख्यमंत्री 31 मई तक आकस्मिक दौरे करेंगे। इन दौरों को गोपनीय रखा गया है, जिससे प्रशासन और जनता को उनके आगमन की पूर्व सूचना नहीं होगी। सीएम साय ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं का फीडबैक लेंगे, समाधान शिविरों में हिस्सा लेंगे और समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire