Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Shree Hanuman Chalisa: श्री हनुमान चालीसा ने रचा यूट्यूब पर इतिहास, 5 बिलियन व्यूज पार कर बना भारत का नंबर-1 VIDEO

Shree Hanuman Chalisa: श्री हनुमान चालीसा ने रचा यूट्यूब पर इतिहास, 5 बिलियन व्यूज पार कर बना भारत का नंबर-1 VIDEO
X

Shree Hanuman Chalisa: मुंबई। टी-सीरीज का भक्ति गीत ‘श्री हनुमान चालीसा’ यूट्यूब पर अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम कर चुका है। 10 मई 2011 को अपलोड हुए इस वीडियो ने 5 बिलियन (500 करोड़) व्यूज पार कर भारत का पहला ऐसा वीडियो बन गया है, जिसे कोई बॉलीवुड, पंजाबी या साउथ का हिट गाना भी छू नहीं सका। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में इसके व्यूज 5,008,506,730 से अधिक हैं, साथ ही 20 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं।

Shree Hanuman Chalisa: हरिहरन की मधुर आवाज, ललित सेन के संगीत और गुलशन कुमार की उपस्थिति ने इसे आस्था का प्रतीक बना दिया। पिछले 14 वर्षों में ट्रेंड बदलते रहे, नई पीढ़ियां आईं, लेकिन हनुमान चालीसा की लोकप्रियता कभी घटी नहीं। टी-सीरीज ने आधिकारिक पोस्ट में कहा, “यह सफलता भक्तों के विश्वास और अनंत प्रेम का प्रमाण है।”

Shree Hanuman Chalisa: भारतीय वीडियो में दूसरे नंबर पर पंजाबी गाना ‘लहंगा’ है, जिसके 1.8 बिलियन व्यूज हैं। ‘52 गज का दामन’, ‘वास्ते’, ‘लुट गए’, ‘लौंग लाची’ और साउथ का ‘राउडी बेबी’ भी टॉप-10 में हैं, लेकिन कोई भी 2 बिलियन तक नहीं पहुंचा। यह आंकड़े साबित करते हैं कि भक्ति गीतों का प्रभाव डिजिटल युग में भी अमर है। हनुमान चालीसा की यह उपलब्धि भारतीय संस्कृति की जीवंतता को दुनिया के सामने ला रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire