Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Shooting on Donald Trump: अमेरिका में ट्रंप से पहले भी हुए कई राष्ट्रपतियों-पूर्व राष्ट्रपतियों पर हमले, इनमें कई की गई जान, पढ़ें पूरी खबर

Shooting on Donald Trump: अमेरिका में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी हुई। हालांकि ट्रंप बाल-बाल बच गए और एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई। वे फिलहाल

Shooting on Donald Trump: अमेरिका में ट्रंप से पहले भी हुए कई राष्ट्रपतियों-पूर्व राष्ट्रपतियों पर हमले, इनमें कई की गई जान, पढ़ें पूरी खबर
X
वाशिंगटन। Shooting on Donald Trump: अमेरिका में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी हुई। हालांकि ट्रंप बाल-बाल बच गए और एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई। वे फिलहाल सुरक्षित हैं। इस हमले में हमलावर और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब किसी राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति पर हमला किया गया हो। अमेरिका में ऐसे कई राष्ट्रपति रहे हैं जिन पर गोली चलाई गई है।


1: एंड्रयू जैक्सन

अमेरिका में इस तरह का सबसे पहला हमला सन 1835 में हुआ था। तब एक व्यक्ति ने तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन को मारने की असफल कोशिश की थी। घटना के वक्त जैक्सन एक अंतिम संस्कार में भाग लेने गए थे। तब उन पर दो बार फायरिंग की गई थी, लेकिन हवा में नमी के कारण दोनों बार बंदूक मिसफायर हो गई।

2:अब्राहम लिंकन

अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या का पहला सफल मामला 1865 में सामने आया, जब गृहयुद्ध खत्म होने के बाद वाशिंगटन डी.सी. के फोर्ड थिएटर में अब्राहम लिंकन को नाटक के दौरान अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ ने गोली मार दी। इसके बाद बूथ घटनास्थल से भाग गया, लेकिन कुछ हफ्तों बाद वर्जीनिया में पकड़ लिया गया और गोली मार दी गई। गोली लगने के 12 घंटे के अंदर ही लिंकन की मौत हो गई।

3:जेम्स गारफील्ड

इसके बाद 1881 में जेम्स गारफील्ड को वाशिंगटन डी.सी. के एक रेलवे स्टेशन पर गोली मारी गई। हालांकि उनकी मौत तुरंत नहीं हुई, लेकिन हमले के घावों के कारण कुछ महीनों बाद उनकी मृत्यु हो गई। गारफील्ड को गोली मारने वाला उनका ही एक पूर्व समर्थक चार्ल्स गुइटो था, जो मानसिक बीमारी से पीड़ित था और गारफील्ड के प्रशासन में नौकरी नहीं मिलने से नाराज था। गुइटो को दोषी ठहराया गया और वर्ष के भीतर फांसी दे दी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire