Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

हैदराबाद में फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू, टाइट सिक्योरिटी में सलमान खान, 70 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

Vpb
हैदराबाद में फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू, टाइट सिक्योरिटी में सलमान खान, 70 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात
X
मुंबई: बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने नेक्स्ट फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के बीच सलमान खान को हाल ही में एक नई धमकी मिली है, जिसके चलते सुरक्षा को और भी कड़ा कर दिया गया है।


लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी
सलमान खान को यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से मिली है। कुछ समय पहले भी इस गिरोह की ओर से सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी, और अब एक और धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार, इस संदेश में अभिनेता सलमान खान के अलावा, फिल्म ‘सिकंदर’ के गाने के गीतकार को भी धमकाया गया है।


सुरक्षा व्यवस्था में किया गया इजाफा
इन धमकियों के ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया है। सलमान को पहले से ही 'वाई प्लस' श्रेणी की सरकारी सुरक्षा प्राप्त है, लेकिन अब उनके निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ पुलिस की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की गई है। सूत्रों ने बताया कि सलमान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है


सलमान खान की सुरक्षा में 70 सुरक्षाकर्मी
सलमान खान की सुरक्षा को लेकर हाल ही में एक अहम कदम उठाया गया है। अभिनेता की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए अब 70 सुरक्षाकर्मियों को उनकी देखरेख में तैनात किया गया है। शूटिंग के दौरान उन्हें चार लेयर की सुरक्षा प्रदान की गई है।

सलमान खान पहले से ही सरकारी सुरक्षा के तहत ‘ प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त कर चुके हैं, जिसमें लगभग 25 सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहते थे। अब इस संख्या को बढ़ाकर 70 कर दिया गया है। इस सुरक्षा टीम में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो और पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जो दो शिफ्टों में कार्य करते हैं। इन सुरक्षाकर्मियों की टीम बुलेटप्रूफ गाड़ियों समेत दो से तीन वाहन इस्तेमाल करती है।

सलमान खान की सुरक्षा पर सरकार हर महीने करीब 12 लाख रुपये खर्च करती है। इसके अलावा, फिल्म की शूटिंग जिस होटल में हो रही है, वहां सुरक्षाकर्मियों ने होटल को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire