Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Suvendu Adhikari PA Murder Case: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में शूटर राज सिंह अयोध्या से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता पुलिस बंगाल रवाना
- Pradeep Sharma
- 11 May, 2026
Suvendu Adhikari PA Murder Case: कोलकाता/अयोध्या। पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे शूटर राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार
Suvendu Adhikari PA Murder Case: कोलकाता/अयोध्या। पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे शूटर राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी यूपी के बलिया जिले का रहने वाला है।
Suvendu Adhikari PA Murder Case: गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड को लेकर जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है, जिसमें मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
Suvendu Adhikari PA Murder Case: पहचान छिपाकर अयोध्या में रह रहा था आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद राज सिंह अपनी पहचान छिपाने के लिए अयोध्या भाग गया था। वह वहां गुप्त रूप से रह रहा था, लेकिन कोलकाता पुलिस की सटीक सूचना पर अयोध्या पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Suvendu Adhikari PA Murder Case: पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से बिहार के बक्सर में रह रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि हत्या की पूरी साजिश और प्लानिंग बक्सर में ही रची गई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शूटर्स के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और हत्या की सुपारी किसने दी थी।
Suvendu Adhikari PA Murder Case: अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में अब तक कुल तीन शूटर्स गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से दो आरोपी बिहार के बक्सर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हत्याकांड के बाद से ही कोलकाता पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस आखिरकार राज सिंह तक पहुंचने में सफल रही।
Related Posts
More News:
- 1. Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट का समन, 22 जून को होंगे पेश
- 2. CA 2026 का फाइनल रिजल्ट हुआ आउट, ICAI ने जारी किया परिणाम, नूर सिंगला बनें ऑल इंडिया टॉपर
- 3. MP News : नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी, 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी
- 4. CG News: संकुल केंद्र कसेकेरा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, गणवेश और पुस्तिकाओं का भी हुआ वितरण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

