Begin typing your search above and press enter to search.
शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल, भोपाल में हुई धूमधाम से रिसेप्शन, देखें तस्वीरें

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान ने जैन परिवार की बेटी रिद्धि के साथ विवाह किया। इस अवसर पर भोपाल के नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में शुक्रवार (14 फरवरी) को रिसेप्शन पार्टी आयोजित हुई। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इष्टदेव की कृपा से बेटे कुणाल और रिद्धि का आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है।" सीएम मोहन यादव ने भी नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


