Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
उपचुनाव के प्रचार रण में उतरे शिवराज, कहां जनता का भरोसा सिर्फ बीजेपी, कांग्रेस झूठ का पुलिंदा
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में कृषि विभाग का जिम्मा संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान इन दिनों केंद्र की व्यस्तताओं के बीच बुधनी और विजयपुर सीट पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज बुधनी और विजयपुर रवाना होने से पहले भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा रोपण अभियान को सतत जारी रखते हुए वृक्ष लगाए और आम जनों से भेंट की। उसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव है। मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूं। वहीं रह रहा हूं। शिवराज सिंह चौहान ने इस बीच इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन झूठ बोलने की मशीन बनती जा रही है।
क्योंकि JMM और कांग्रेस ने पिछली बार भी गारंटियां दी थीं। इन्होंने कहा था कि हम 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, लेकिन नहीं दी। इन्होंने कहा था कि हर महिला को दो हजार रुपए चूल्हा खर्च देंगे, नहीं दिया। चुनाव के दो महीने पहले केवल एक योजना ले आए, एक हजार रुपए देने की। इन्होंने कहा था कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे, नहीं दिया।जेएमएम ने 117 वादे किए थे और कांग्रेस ने 344 वादे किए थे। एक पूरा नहीं किया पिछले 5 साल पहले। पुराने वादे पूरे किए नहीं, अब नए वादे लेकर आ गए। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में रहते हैं और वहीं बैठे-बैठे आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं उन्होंने बुधनी और विजयपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार अच्छा काम कर रही है।
बहनों को, बेटियों को शासकीय नौकरियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का जो हमारा संकल्प था, उस पर अमल किया गया है। ऐसी एक नहीं कई चीजें हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और प्रधानमंत्री मोदी जी का आशीर्वाद मध्य प्रदेश पर लगातार बरस रहा है। इसलिए मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है। बुधनी और विजयपुर में भी जनता को ये विश्वास है कि विकास होगा तो भाजपा की सरकार ही करेगी। वैसे भी चाहे बुधनी हो और चाहे विजयपुर हो, जनता हमारे लिए जनता नहीं अपना परिवार है।
बहनों को, बेटियों को शासकीय नौकरियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का जो हमारा संकल्प था, उस पर अमल किया गया है। ऐसी एक नहीं कई चीजें हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और प्रधानमंत्री मोदी जी का आशीर्वाद मध्य प्रदेश पर लगातार बरस रहा है। इसलिए मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है। बुधनी और विजयपुर में भी जनता को ये विश्वास है कि विकास होगा तो भाजपा की सरकार ही करेगी। वैसे भी चाहे बुधनी हो और चाहे विजयपुर हो, जनता हमारे लिए जनता नहीं अपना परिवार है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup Super-8 match: टेबल टॉपर बनी साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल मुकाबले में इस टीम से होगी टक्कर
- 2. Comilla Temple Explosion : बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम धमाका, पुजारी समेत तीन लोग घायल
- 3. Bihar News: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को होना है चुनाव
- 4. Delhi Excise Policy Case: हाईकोर्ट ने केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को जारी किया नोटिस,राउज एवेन्यू कोर्ट के रिहाई वाले आदेश पर रोक लगाने से इनकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

