Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Shefali Jariwala Passed Away : ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन, अंतिम पोस्ट ने फैंस को किया भावुक

इस खबर ने न केवल टेलीविजन इंडस्ट्री को झकझोर दिया है, बल्कि उनके फैंस भी गहरे सदमे में हैं।

Shefali Jariwala Passed Away : ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन, अंतिम पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
X

Shefali Jariwala Passed Away : मुंबई। मनोरंजन जगत में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सामने आई। 42 साल की उम्र में शेफाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस खबर ने न केवल टेलीविजन इंडस्ट्री को झकझोर दिया है, बल्कि उनके फैंस भी गहरे सदमे में हैं।

शेफाली को शुक्रवार देर रात उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी के साथ तीन अन्य लोगों ने मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, और शनिवार सुबह एक फॉरेंसिक टीम उनके अंधेरी स्थित निवास पर पहुंची।

शेफाली की आखिरी पोस्ट ने छुआ फैंस का दिल-

शेफाली की अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह चमचमाते सिल्वर जंपसूट में आत्मविश्वास के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में डीप नेकलाइन, फुल स्लीव्स और फ्लेयर्ड बॉटम्स वाला उनका आउटफिट स्टूडियो लाइट्स की चमक में और भी आकर्षक लग रहा था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “Bling it on baby,” जो अब फैंस के लिए एक मार्मिक संदेश बन गया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं और उनकी अचानक मृत्यु पर शोक जता रहे हैं।

‘कांटा लगा’ से मिली थी रातोंरात शोहरत-

शेफाली ने 2002 में ‘कांटा लगा’ रीमिक्स म्यूजिक वीडियो से रातोंरात लोकप्रियता हासिल की थी, जिसने उन्हें पूरे देश में ‘कांटा लगा गर्ल’ के रूप में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और वेब सीरीज जैसे ‘बेबी कम ना’ में काम किया। वह रियलिटी शो ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आईं, जहां दर्शकों ने उनके जीवंत व्यक्तित्व को खूब पसंद किया। ‘बिग बॉस 13’ में उनके पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी मुलाकात ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire