Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने माना कांग्रेस में मतभेद, प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा पर भी दी सफाई, कहा - मैं हमेशा देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार

Shashi Tharoor

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने माना कांग्रेस में मतभेद, प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा पर भी दी सफाई, कहा - मैं हमेशा देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार
X

Shashi Tharoor: तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने पार्टी के अंदर मतभेद की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर चर्चा करेंगे। तिरुवनंतपुरम में मीडियाकर्मियों से बातचीत में थरूर ने कहा, “पिछले 16 वर्षों से मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूँ। पार्टी के साथ कुछ मतभेद हैं, जिन पर मैं आंतरिक रूप से चर्चा करूँगा। अभी इस पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं करना चाहता। समय आने पर इस मुद्दे को उठाऊँगा।”

पीएम मोदी से चर्चा पर क्या बोले थरूर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत पर थरूर ने स्पष्ट किया कि यह केवल सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से संबंधित मुद्दों तक सीमित थी। उन्होंने कहा, “जब देश के लिए कोई मुद्दा उठता है, तो देश के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा देश की सेवा के लिए तैयार हूँ।”

ऑपरेशन सिंदूर में थरूर की भूमिका

भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी वैश्विक मंच पर साझा करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे थे, जिनमें से एक का नेतृत्व शशि थरूर ने किया। थरूर ने अमेरिका से कोलंबिया तक का दौरा किया और उनकी कूटनीतिक दलीलों के चलते कोलंबिया ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया बयान वापस लिया, जिसे उनकी कूटनीतिक जीत माना गया।

सियासत क्यों गर्म?

थरूर के विदेश दौरे के बाद पीएम मोदी ने सभी प्रतिनिधिमंडल नेताओं से मुलाकात कर उनके अनुभव जाने। सियासत इसलिए गर्म है क्योंकि कांग्रेस ने प्रतिनिधिमंडल के लिए जिन नेताओं के नाम भेजे, उनमें थरूर का नाम शामिल नहीं था। फिर भी, सरकार ने उन्हें न केवल प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया, बल्कि एक का नेतृत्व भी सौंपा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire