Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Shashi Ruia Dies: एस्सार समूह के सह-संस्थापक शशि रुइया का 80 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने ​जताया शोक

Shashi Ruia Dies: एस्सार समूह के सह-संस्थापक शशि रुइया का 80 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने ​जताया शोक
X
Shashi Ruia Dies: नई दिल्ली: भारतीय उद्योगपति और एस्सार समूह के सह-संस्थापक शशि रुइया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शशि रुइया का निधन 25 नवंबर की रात मुंबई में हुआ। करीब एक महीने पहले वह इलाज के लिए अमेरिका गए थे और हाल ही में वापस लौटे थे।

Shashi Ruia Dies: शशि रुइया ने 1965 में अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में व्यावसायिक दुनिया में कदम रखा। अपने भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में उन्होंने चेन्नई बंदरगाह पर 'आउटर ब्रेकवाटर' (जो लहरों और तूफानों से सुरक्षा के लिए तटीय क्षेत्र में निर्मित एक स्थायी संरचना होती है) का निर्माण किया, जिसके साथ एस्सार समूह की नींव रखी। इसके बाद समूह ने इस्पात, तेल शोधन, अन्वेषण और उत्पादन, दूरसंचार, बिजली और निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार किया। शशि रुइया के परिवार में उनकी पत्नी मंजू और दो बेटे, प्रशांत और अंशुमान हैं।

Shashi Ruia Dies: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शशि रुइया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय उद्योग जगत के महान व्यक्तित्व थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारतीय कारोबारी परिदृश्य को बदल दिया। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "उन्होंने नवाचार और विकास के लिए उच्च मानक स्थापित किए। उनके पास हमेशा कई विचार होते थे, और वे हमेशा इस बात पर चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे और बेहतर बना सकते हैं। उनका निधन एक बड़ा दुख है।"

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire