Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Share Markets: शेयर बाजार रिकॉर्ड बनाने के बाद धड़ाम, हरे निशान पर हुआ बंद, सेंसेक्स 110 अंक उछला, निफ्टी 26200 के पार

Vpb
Share Markets: शेयर बाजार रिकॉर्ड बनाने के बाद धड़ाम, हरे निशान पर हुआ बंद, सेंसेक्स 110 अंक उछला, निफ्टी 26200 के पार
X

Share Markets: मुंबई: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाओं ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार को नई मजबूती दी। विदेशी पूंजी निवेश के सुधरते प्रवाह और वैश्विक जोखिम लेने की क्षमता में वृद्धि के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार के दौरान अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तरों को छू लिया। वहीं, रुपये पर दबाव बना रहा और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 89.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Share Markets: सेंसेक्स-निफ्टी का रिकॉर्ड प्रदर्शन

बीएसई सेंसेक्स 110.87 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 85,720.38 पर बंद हुआ, जबकि दिन के कारोबार में यह उछलकर 86,055.86 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सितंबर 2024 में इसका उच्च स्तर 85,978.25 था। निफ्टी भी 10.25 अंक मजबूत होकर 26,215.55 पर बंद हुआ और कारोबार के दौरान 26,310.45 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ।

Share Markets: कंपनियों का प्रदर्शन

बाजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे दिग्गज शेयर बढ़त में रहे। वहीं मारुति, एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट में कमजोरी देखी गई।

Share Markets: वैश्विक कारक और कच्चे तेल की कीमतें

विशेषज्ञों का कहना है कि फेड की संभावित ब्याज दर कटौती से वैश्विक बाजारों में मजबूत धारणा बनी हुई है, जिसका सीधा प्रभाव भारतीय बाजारों पर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड की कीमत भी मामूली गिरावट के साथ 63.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। एफआईआई और डीआईआई दोनों ने बुधवार को बड़ी मात्रा में खरीदारी की, जिससे बाजार को अतिरिक्त समर्थन मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire