Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी 22,650 के स्तर पर

Vpb
Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी 22,650 के स्तर पर
X

Share Market: नई दिल्ली/मुंबई: सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 8 अप्रैल को शानदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,600 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी ने 22,650 के महत्वपूर्ण स्तर को फिर से छू लिया। दिन के अंत में सेंसेक्स 1089 अंकों की बढ़त के साथ 74,227 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 374 अंकों की तेजी के साथ 22,535 पर पहुंचा।

Share Market: निवेशकों का भरोसा बढ़ा

ग्लोबल बाजारों में सुधार और ट्रेड वॉर के भारत पर सीमित प्रभाव की उम्मीद ने निवेशकों का हौसला बढ़ाया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1680.63 अंक (2.30%) चढ़कर 74,818.53 के उच्चतम स्तर तक गया। वहीं, निफ्टी ने 523.05 अंक (2.36%) की छलांग लगाई और 22,684.65 तक पहुंचा। टाइटन, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई।

Share Market: वैश्विक बाजारों का सकारात्मक असर

मंगलवार को भारतीय बाजार पर वैश्विक रिकवरी का असर साफ दिखा। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 5.5% से अधिक उछला, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख रहा—NASDAQ में 0.10% की मामूली बढ़त देखी गई, लेकिन S&P 500 और Dow Jones हल्के नुकसान के साथ बंद हुए। इस सकारात्मक माहौल ने घरेलू बाजार को मजबूती दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire