Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market Today: मार्केट खुलते ही शेयर बाजार में बूम, सेंसेक्स 84,000 के पार, निफ्टी ने भी छुआ रिकॉर्ड स्तर

नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद चालू सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई

Share Market Today: मार्केट खुलते ही शेयर बाजार में बूम, सेंसेक्स 84,000 के पार, निफ्टी ने भी छुआ रिकॉर्ड स्तर
X

नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद चालू सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है। BSE सेंसेक्स 597 अंकों की शानदार बढ़त के साथ ऐतिहासिक 84,177 के स्तर पर खुलने में सफल रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 195 अंक उछलकर 25,889 के महत्वपूर्ण स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Share Market Today: ग्लोबल संकेतों का असर

जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची की ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद एशियाई बाजारों में आज जबरदस्त रौनक देखने को मिली है। जापान का निक्केई इंडेक्स 5.6 प्रतिशत उछलकर पहली बार 57,000 के पार चला गया जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी बढ़ा। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को ऐतिहासिक ऊंचाई पर बंद हुए थे जहां डॉऊ जोन्स पहली बार 50,000 के पार पहुंच गया था।

Share Market Today: पिछले सत्र का हाल

इससे पहले शुक्रवार को RBI की नीति घोषणा के बाद भी भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ था। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 266 अंक ऊपर 83,580 और निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 25,693 पर बंद हुए थे। आज की शुरुआती तेजी ने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए निवेशकों के लिए नई ऊंचाइयों के रास्ते खोल दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire