Breaking News
Create your Account
Share Market Today: बिकवाली के दबाव से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 324 अंक गिरा, जानें निफ्टी का हाल
- Pradeep Sharma
- 19 Jan, 2026
Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार, 19 जनवरी को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार दबाव में रहा और सेंसेक्स 600 अंकों से
Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार, 19 जनवरी को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार दबाव में रहा और सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 25,500 के आसपास पहुंच गया।
Share Market Today: कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 324.17 अंक यानी 0.39% की गिरावट के साथ 83,246.18 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 108.85 अंक या 0.42% टूटकर 25,585.50 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Today: वैश्विक व्यापार तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर तिमाही नतीजों ने निवेशकों की धारणा को कमजोर कर दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। आईटी, एनर्जी और रियल एस्टेट सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहे।
Share Market Today: 5 बड़ी वजहें जिन्होंने बिगाड़ा बाजार का सेंटीमेंट
1. ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोप के आठ देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी से वैश्विक बाजारों में घबराहट बढ़ गई। इसके असर से यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली।
2. फेड चेयर को लेकर अनिश्चितता
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन को लेकर बनी अनिश्चितता से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर हुई हैं, जिससे ग्लोबल मार्केट सेंटीमेंट प्रभावित हुआ।
3. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
एफआईआई ने लगातार नौवें दिन भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाला। जनवरी में अब तक विदेशी निवेशक 22,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं।
4. कमजोर Q3 नतीजों का दबाव
दिसंबर तिमाही के कमजोर और मिले-जुले नतीजों ने बाजार पर दबाव बढ़ाया। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसमें विप्रो और बैंकिंग शेयर खासतौर पर कमजोर रहे।
5. इंडिया VIX में उछाल
India VIX इंडेक्स में 5% से ज्यादा की तेजी आई, जो बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता का संकेत देता है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : शादी के जोड़े में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, एक ही फंदे पर लटका मिला शव
- 2. CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश, 42°C के पार जा सकता है पारा, हीट वेव का अलर्ट जारी
- 3. UP Accident : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : ट्रेवलर ने थार और बाइक में मारी टक्कर, 3 की मौत
- 4. Hormuz crisis: होर्मुज पर फंसे ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, 40 मिनट ईरान संकट पर चर्चा, इस्लामाबाद फेल, क्या नई दिल्ली में निकलेगा समाधान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

