Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market Today: मिडिल ईस्ट जंग की में Share Market Crash, सेंसेक्स 1018 अंक नीचे, निफ्टी भी 269 अंक फिसला

Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Crash: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार 30 मार्च को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स

Share Market Today: मिडिल ईस्ट जंग की में Share Market Crash, सेंसेक्स 1018 अंक नीचे, निफ्टी भी 269 अंक फिसला
X

Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Crash: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार 30 मार्च को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,018 अंक गिरकर 72,565 पर खुला, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 22,549 पर खुला। इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

Share Market Today: आरबीआई द्वारा बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थिति सीमा को कड़ा करने के बाद रुपया 1.3% मजबूत होकर 93.59 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम विदेशी निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है।

Share Market Today: एशियाई बाजारों में भारी गिरावट एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 3.97% गिरा, जबकि टॉपिक्स 3.9% नीचे बंद हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5% से अधिक गिरा और कोस्डैक में 3.97% की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स भी कमजोर खुलने का संकेत दे रहे हैं।

वहीं डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और नैस्डैक कंपोजिट 459.72 अंक गिरकर 20,948.36 पर बंद हुआ। तकनीकी और बड़े टेक शेयर जैसे एनवीडिया, अमेज़न, मेटा और टेस्ला में भारी बिकवाली ने बाजार की सेंटीमेंट को और कमजोर कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire