Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Share Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार

नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today: अमेरिका-ईरान के बीच शांति की उम्मीद नजर आने का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिली

Share Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
X

नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today: अमेरिका-ईरान के बीच शांति की उम्मीद नजर आने का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिली और दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर खुले। सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 720 अंक या 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,135 और निफ्टी 247 या 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,967 पर था।

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को ऑटो शेयर लीड कर रहे थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसई के साथ ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में था।

Share Market Today: तीनों मार्केट कैप में उछाल

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 183 अंक या 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,149 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 433 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,847 पर था।

Share Market Today: दूसरी तरफ बीएसई सेंसेक्स में एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। जबकि टीसीएस, इन्फोसिस, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Share Market Today: सभी एशियाई बाजारों में तेजी

एशियाई और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे। वहीं, जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.58 प्रतिशत और नैस्डैक 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire