Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Share Market Today, May 12: लाल निशाने पर खुले शेयर बाजार,सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

Share Market Today, May 12: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मंगलवार 12 मई को लाल निशाने के साथ खुले। जबकि ग्लोबल मार्केट में तेजी देखी जा रही है। आज बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 483.18 अंक या 0.63% फिसलकर

Share Market Today, May 12: लाल निशाने पर खुले शेयर बाजार,सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
X

Share Market Today, May 12: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मंगलवार 12 मई को लाल निशाने के साथ खुले। जबकि ग्लोबल मार्केट में तेजी देखी जा रही है। आज बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 483.18 अंक या 0.63% फिसलकर 75,532.10 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 104 अंकों की कमजोरी के साथ 23,711.55 के स्तर पर करोबार कर रहा है।

Share Market Today, May 12: शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी और सर्विसेज शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी सर्विसेज टॉप लूजर थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

Share Market Today, May 12: दूसरी तरफ सूचकांकों में निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 178 अंक या 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,347 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 472 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,785 पर था।

Share Market Today, May 12: मिला जुला रहा एशियाई बजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। टोक्यो, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। अमेरिका बाजार सोमवार को हल्के हरे निशान में बंद हुआ। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.19 प्रतिशत और नैस्डैक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था।

Share Market Today, May 12: ट्रंप के फैसले से कच्चे तेल में तेजी

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान का शांति प्रस्ताव खारिज करने के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव फिर से बढ़ गया है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमत में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 99 डॉलर प्रति बैरल पर था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire