Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Share Market Today: शेयर मार्केट में बाउंसबैक, Sensex 1961 पॉइन्ट चढ़ा, Nifty 23900 के पार, अडानी ग्रुप के शेयर्स में भी तेजी

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में चालू सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 22 नवंबर को तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई

Share Market Today: शेयर मार्केट में बाउंसबैक, Sensex 1961 पॉइन्ट चढ़ा, Nifty 23900 के पार, अडानी ग्रुप के शेयर्स में भी तेजी
X
नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में चालू सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 22 नवंबर को तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1961 पॉइन्ट चढ़कर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में 557 से ज्यादा अंक की तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 1961.32 पॉइन्ट (2.54 प्रतिशत) चढ़कर 79,117.11 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 557.35 प्रतिशत (2.38 प्रतिशत) की तेजी के साथ 23,907.25 अंकों पर बंद हुआ।

Share Market Today: Adani ग्रुप के स्टॉक में तेजी

अडानी ग्रुप पर यूएस में लगे रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद धड़ाम हुए अडानी स्टॉक्स में सुधार दिखा और गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों के शेयर्स में भी बाद में तेजी दिखी।

Adani Enterprises के शेयर में आज 44.35 रुपए की तेजी आई और यह 2,228 रुपए पर बंद हुआ। वहीं Adani Ports के स्टॉक 22.10 रुपए चढ़कर 1136.75 रुपए पर बंद हुआ। लेकिन Adani Green Energy का स्टॉक कल की तरह आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर में 93.90 रुपए की गिरावट हुई और इसका दाम 1051.80 रुपये पहुंच गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire