Breaking News
Create your Account
Share Market Today 2 February: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, बजट की भारी गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स-निफ्टी, जानें बाजार का हाल
- Pradeep Sharma
- 02 Feb, 2026
नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today 2 February: केंद्रीय बजट 2026 के ऐलानों के बाद शेयर बाजार में मची भारी हलचल के बीच सोमवार को बाजार में सुधार देखने को मिला है।
नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today 2 February: केंद्रीय बजट 2026 के ऐलानों के बाद शेयर बाजार में मची भारी हलचल के बीच सोमवार को बाजार में सुधार देखने को मिला है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर खुला, लेकिन सुबह के सत्र में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने खुद को संभालते हुए बढ़त बना ली।
Share Market Today 2 February: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मामूली कमजोरी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.59 अंक या 0.02 प्रतिशत गिरकर 80,704.35 के स्तर पर आ गया था। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 28.95 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,796.50 पर खुला।
Share Market Today 2 February: हालांकि, बाजार ने जल्द ही वापसी की और सुबह 9:41 बजे तक सेंसेक्स 338.72 अंक चढ़कर 81,061.66 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 69.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,894.20 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में आई यह ‘हरियाली’ निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है, जो रविवार की भारी बिकवाली से डरे हुए थे।
Share Market Today 2 February: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
बजट के ऐलानों का असर केवल शेयर बाजार पर ही नहीं, बल्कि सोने-चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, चांदी की कीमतों में ₹16,000 तक की भारी गिरावट आई है, जबकि सोना ₹3,400 सस्ता हुआ है। बजट से पहले भी चांदी में ₹27,000 और सोने में ₹13,000 तक की बड़ी गिरावट देखी गई थी, जो अब भी जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. RCB vs LSG IPL 2026: लखनऊ 146 पर ऑलआउट, आरसीबी की पारी शुरू, सॉल्ट आउट
- 2. Allu Arjun Raka First Look: अल्लू अर्जुन का बर्थडे सरप्राइज, राका का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड
- 3. CSK vs PBKS IPL 2026: चेपॉक में पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. Doctor Hazra Discount Offer: क्लिनिक में ‘जय श्री राम’ बोलने पर 500 रुपये स्काउंट, बंगाल के डॉक्टर का अनोखा ऑफर! तिलमिलाई TMC
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

