Begin typing your search above and press enter to search.
Share Market: शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी दिन बढ़त के साथ बंद
इस सप्ताह की शुरुआत में, बाजार में लाल निशान छाया हुआ था, लेकिन शुक्रवार की इस तेजी ने निवेशकों को राहत दी है।

Share Market: व्यापार डेस्क: लगातार दो दिनों तक गिरावट के बाद, घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूती के साथ वापसी की। शुक्रवार को सेंसेक्स में 819.69 अंकों (1.03%) की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह 79,705.91 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market: वहीं, निफ्टी ने भी 250.50 अंक (1.04%) की बढ़त के साथ 24,367.50 के स्तर पर बंद होने में सफलता पाई। बैंकिंग सेक्टर में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जहां निफ्टी बैंक 0.65% की बढ़त के साथ 50,484.50 के स्तर पर पहुंच गया।
Share Market: इस सप्ताह की शुरुआत में, बाजार में लाल निशान छाया हुआ था, लेकिन शुक्रवार की इस तेजी ने निवेशकों को राहत दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में यह उछाल वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों की सकारात्मक भावनाओं के कारण आई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


