Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद

Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
X

Share Market: मुंबई: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। दिनभर हुई अच्छी खरीदारी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी आईटी कंपनियों के शेयरों में रही। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

कारोबार खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 579.48 अंक बढ़कर 77,502.12 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 169.86 अंक की बढ़त के साथ 24,175.70 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, रुपये में कमजोरी रही और यह डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 95.40 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत घटकर करीब 70 डॉलर प्रति बैरल होने से भारत को राहत मिली है। इससे कंपनियों की लागत कम होने की उम्मीद है, जिसका सकारात्मक असर शेयर बाजार पर दिखाई दिया।

आईटी सेक्टर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 3.5 प्रतिशत की तेजी रही। एचसीएल टेक के शेयर लगभग 5 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर करीब 3 प्रतिशत चढ़े। मेटल, केमिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी हुई, जबकि मीडिया सेक्टर में हल्की गिरावट दर्ज की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire