Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में तेजी, निफ़्टी में भी उछाल

Share Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में तेजी, निफ़्टी में भी उछाल
X

Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने शानदार वापसी की। बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरों पर रौनक लौट आई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 504.57 अंकों की तेजी के साथ 81,816.89 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 137.25 अंकों की उछाल के साथ 24,889.70 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में आई इस हरियाली ने सकारात्मक कारोबार की उम्मीदों को और बल दिया।

Share Market: दो दिन की मंदी के बाद जोरदार उछाल दो दिनों की गिरावट के बाद इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मजबूत बढ़त दर्ज की। अमेरिकी टैरिफ नीतियों से जुड़े सकारात्मक घटनाक्रमों और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में उत्साह का माहौल रहा। इसके साथ ही विदेशी फंडों के सतत प्रवाह ने भी इक्विटी बाजारों को ऊपर की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire